18 अक्टूबर 2004 की वार्ता

1. ...मेरे धर्म के मूल की, मेरी लोक व्यवस्था और सत्ता के पिरामिड की चार प्रमुख आधारशिलाओं की याद दिला दें: आस्था, प्रेम, आशा और विवेक|

2. शाश्वत ज्ञान का बोध पाने में और कुछ नहीं चाहिए, बस इतना जानना चाहिए कि सभी कार्यों के, कृत्यों के मूल में है आस्था – ईश्वर में आस्था, मेरे कार्यों में आस्था, मेरी लोक व्यवस्था में आस्था, यहाँ धरती पर अपनी पूर्वनियति में आस्था, और सर्वोपरि, मेरी लोक व्यवस्था की शाश्वतता में आस्था|

3. यदि तुम पूजागृह में, मेरे घर में जाते ही हो, तो आस्था के बारे में अपने विचार, अपनी समझ को व्यापक बनाओ, न कि खोखली धार्मिक रूढ़ियों के बारे में| हाँ, सच में, आस्था की, मेरे लोक की अपनी समझ को, अपनी धारणा को अधिक व्यापक बनाओ, यह जानो-समझो कि सब कुछ मेरे नियमों के अधीन है, ख़ास तौर पर तुम लोग, जिन्हें अपने व्यक्तित्व के परिष्कार के लिए धरती पर भेजा गया है|

4. इस परिष्कार का भी अपना लक्ष्य है, आखिर मेरे शाश्वत ज्ञान का परिचय मात्र पाने के लिए ही तो तुम यहाँ नहीं हो!

5. तुम्हारा परिष्कार मेरा प्रतिरूप बनने के स्तर तक ज्ञान पाने की सीढ़ी है, उस स्तर तक पहुँचने की जब मैं तुम्हें, ईश मानवों को धरती के स्वामित्व का दायित्व सौंप सकूँगा ताकि तुम यहाँ हर बात का, धरती पर जो कुछ है उस सब का संचालन कर सको|

6. यही है वह कार्यभार जिसे सबको समझना और स्वीकार करना है|

7. बात धर्म की नहीं होनी चाहिए बल्कि स्वयं मनुष्य के कार्यभारों की, जो मैंने सदा-सर्वदा के लिए उसके सम्मुख रखे हैं|

8. बस इतना समझा देना चाहिए: यदि तुम मानव-पशु नहीं बने रहना चाहते और नहीं चाहते कि तुम्हारा वंश मानव-पशुओं का झुण्ड हो, तो विकास करना चाहिए, लेकिन यह विकास मानवी ज्ञान के बोध में नहीं, मेरे ज्ञान, शाश्वत ज्ञान के बोध में होना चाहिए|

9. मैंने लोगों तक ईश आदेश पहुंचाने, उन्हें परमबोध दिलाने के लिए बहुत कुछ दिया है| वे सब शाश्वत हैं, लेकिन लोग इन ईश आदेशों को धर्मसिद्धांत मात्र मानते हैं, इसलिए यह शाश्वत ज्ञान, यह आध्यात्मिक आहार, केवल गिने-चुने धर्मगुरुओं को ही मिलता है, आम लोगों तक नहीं पहुँचता|

10. हाँ, मनुष्य बहुत बदल गया है, वह नया ज्ञान चाहता है, पुराना ही है तो “नई पैकिंग” में होना चाहिए| इसीलिए मैं यह परमबोध मुझे सुनने वालों से वार्ता के रूप में दे रहा हूँ| उन लोगों के माध्यम से जिन्हें मैंने चर्च से जुड़ा हुआ नहीं पाया है, जो धार्मिक विद्यालयों में शिक्षा नहीं पाते रहे हैं|

11. मुझे तो ऐसे लोग ही चाहिए जिन्हें तुम साधारण व्यक्ति मानते हो, विज्ञान, व्यवसाय, संस्कृति के क्षेत्र में काम कर रहे लोग, जो अपने व्यवहार में भीड़ से अलग नहीं लगते हैं किंतु जिन पर लोग भरोसा करें, उनके पीछे चलें और उनके ज़रिए मेरा स्वर सुन लें|

12. मुझे सुन रहे इन लोगों को बताना है मेरे बारे में; मुझसे संसर्ग की अपनी क्षमता और सृष्टि की त्रियेकता के बारे में, मुझमें आस्था, मेरे शाश्वत नियमों तथा लोगों के एकमात्र, अद्वितीय मार्ग के बारे में बताना है|

13. अन्याय, विषय-विकारों और निराशा से ग्रस्त इस संसार में अनेकानेक लोग मुझसे आशा पाने, ईश स्फुल्लिंग पाने को आतुर हैं| इसलिए मुझे सुन रहे लोगों के माध्यम से, मेरी वार्ता के ज़रिए इन लोगों को स्वयं निर्णय पर पहुँचने की, चयन करने की आज़ादी देना नितांत आवश्यक है|

14. मुझे सुन रहे लोगों के शब्दों – मेरे शब्दों – को सब सहर्ष और आशा के साथ ग्रहण करेंगे, क्योंकि लोग राजनीतिज्ञों के प्रलाप से, नीमहकीमी, झूठ और धोखाधड़ी से थक चुके हैं|

15. लोग एक ऐसे साधारण निस्स्वार्थी व्यक्ति के मुंह से सीधे-सादे शब्द सुनना चाहते हैं, जो ईश्वर से संसर्ग रखता है, इसलिए नहीं कि उसे कोई अद्भुत क्षमता या जादुई ताकत हासिल है (ऐसे भी कम नहीं हैं), बल्कि इसलिए कि मैंने उसे वार्ता के लिए चुना है|

16. मैं ऐसे लोगों को अपने मापदंड से चुनता हूँ| वे कोई अतिमानव नहीं हैं, साधारण लोग हैं, आम लोगों जैसी ही बुराइयों और पापों से ग्रस्त, परंतु वे मेरे प्रकाश की चाह रखते हैं, शाश्वत ज्ञान के इस प्रकाश को देखने और समझने की योग्यता उनमें है|

17. ये आम लोग हैं किंतु इनमें मुझे सुनने और मेरे परामर्श पर चलने की योग्यता विकसित है, और इससे सदा सफलता मिलती है, इस बात का पूरा यकीन होता है कि जो किया है वह उचित है, सही है| यह बात बहुत महत्वपूर्ण है|

18. हर कोई चाहता है कि वह सुखी हो, उसके बच्चे सुखी हों, उसका समाज सुखी हो| पर यह केवल आशा ही है|

19. यह आशा वास्तविकता बने, ये विचार मूर्तित हों, इसके लिए मुझे सुनना चाहिए और मेरे शाश्वत नियमों पर चलना चाहिए|

20. किसी भी अलौकिक तत्व की, दैवी बात की कल्पना करने की कोई ज़रूरत नहीं है, बस सिर्फ इतना चाहिए कि मेरे शाश्वत नियमों के अनुसार बनी मेरी लोक व्यवस्था में आस्था रखो, इन नियमों को स्वीकार करो और इनका पालन करो|

21. यदि आस्था रखना, विश्वास करना कठिन है तो कम से कम मेरे नियमों को, मूलभूत और न्यायशील नियमों के नाते स्वीकार करना चाहिए| यही एक रास्ता है – यह देखते हुए कि स्थिति कितनी निराशाजनक है, ऊपर से मैं इसे और अधिक दुष्कर बनाता हूँ|

22. यदि आस्था नहीं है तो मेरे नियमों को एक अटल सिद्धांत के रूप में ही स्वीकार कर लो, जो मनुष्य, समाज, वंशों और समस्त धरती के लिए समान हैं; स्वीकार कर लोगे तो आस्था भी हो जाएगी|

23. मानवजाति के विकास का सारा इतिहास, सभी ध्वस्त हुए साम्राज्य, सभी “अधम साम्राज्य” इस सरल निष्कर्ष की पुष्टि करते हैं: यदि मेरा मूल नहीं है तो कुछ भी अनश्वर नहीं है, सभी कुछ विकारमय है, सब कुछ निरर्थक है|

24. सीधी-सी तस्वीर है: लोग कुछ भी करें, कोई भी प्रगति उन्हें कितनी भी बड़ी उपलब्धि क्यों न लगे, या समाज के विकास का मार्ग ही क्यों न प्रतीत हो, अंततः यह सब एक बंद गली और विनाश ही है|

25. हज़ारों वर्षों में लोग अपने बूते पर वास्तव में न्यायशील समाज, सदाचारी व्यक्तियों का समाज नहीं बना पाए हैं और न ही कभी बना पाएंगे|

26. न्याय और शाश्वतता ये मेरी धारणाएं हैं, जो शाश्वत धर्मग्रंथों में निहित हैं| तुम नहीं पढ़ना चाहते, नहीं समझना चाहते उन्हें तो यह तुम्हारे लिए ही दुखदायी है! तो तुम्हारे लिए एक ही रास्ता बचता है – विनाश का मार्ग|

27. खेदवश, पादरीजन (धर्मगुरू) भी धनवानों की जात के हैं, मेरे ज्ञान को वे अपने हाथों से जाने नहीं देना चाहते, इसी की कमाई खाते हैं| मेरे ज्ञान को वास्तव में लोगों में बाँटना इन लोगों के हित में नहीं है| इनकी रोटी-पानी कैसे चलेगी?

28. ऐसे हो गया है कि मेरे घरों में वे लोग बस गए हैं जो “ज्ञान की रोटी दिन भर की” सभी आकांक्षियों में बांटने का अपना कार्यभार नहीं निभाते, और मेंरे घर में हुकमरान बनकर मज़े से जी रहे हैं| लेकिन घर के मालिक के आग्रह पूरे नहीं करते|

29. मेरे पुत्र ने मेरे घर में से शास्त्रियों और फरीसियों (पुस्तकी ज्ञानियों और पाखंडियों) को निकाला था| अब समय आ गया है कि इन पादरीजन (धर्मगुरुओं) के ज़रिए नहीं बल्कि आम लोगों के ज़रिए जिन्हें जनता समझती है और जो मुझे सुनते हैं, मेरा ज्ञान फैलाया जाए|

30. सबसे बड़ी बात यह है कि ये लोग जनसाधारण के बीच से हैं| जनसाधारण में से यदि एक-दो लोग, मेरे साथ संसर्ग के फलस्वरूप, मुझे सुनते हुए बहुत कुछ जानते हैं तो आम लोग भी दिलचस्पी लेने लगते हैं, “ज्ञान का लबादा” अपने पर नापने लगते हैं: “यह आदमी आम लोगों में से ही है, कोई सत्ता-वत्ता वाला नहीं, सबके जैसा ही है, अगर यह ऐसा कर सकता है तो मैं भी एक आम आदमी होते हुए ऐसा क्यों नहीं कर सकता”?

31. यह दिखाना है कि सभी कर सकते हैं, बस पिछले जन्मों में संचित अपने ज्ञान के स्तर के अनुरूप|

32. कार्यभार यह है कि सभी को मेरे नियम, मेरा धर्म दिया जाए, बस इसके बाद ही लोग मेरे ज्ञान पर, शाश्वत धर्मग्रंथों पर लौटेंगे और सुखी होंगे – स्वयं भी, उनकी संतानें भी, उनका वंश भी|

33. निष्कर्ष सीधा सा है: सृजनहार में आस्था रखो| वह ही सुख की कुंजी है, सुख उसी से है|

34. कोई भी निस्स्वार्थ सहायता नहीं करेगा, कोई भी “ज्ञान की रोटी दिन भर की” नहीं देगा, केवल ह देगा, जो स्वामी है सबका और सब कुछ का|

35. यह तो कतई कठिन नहीं है – मेरे शाश्वत नियमों में, मेरे नियमों के अनुसार लोक की संरचना में विश्वास करना, या कम से कम उन में आस्था रखते हुए उन्हें स्वीकार कर लेना|

36. और विश्वास में स्वीकार करके या उनमें आस्था रखते हुए आवश्यक है उनकी अधीनता को मानना, उनका पालन करना|

37. यदि निर्धन बहुमत इसे जीवन के आधार के रूप में स्वीकार कर लेगा तो मैं न्यायशील समाज बनाने में सहायता करूंगा, अल्पमत भले ही प्रतिरोध करता रहे|

38. सब कुछ मेरे वश में है, मैं सब कुछ बदल सकता हूँ|

39. प्राकृतिक विपदाएं मेरे हाथ हैं, तुम्हारे लिए मेरे शकुन हैं, मैं सब कुछ बना भी सकता हूँ और बिगाड़ भी कर सकता हूँ|

40. क्या समझ में नहीं आता कि सब कुछ मेरे वश में है?

41. मैं जो कहता हूँ उसे मानो, मेरे अस्तित्व में, मेरे शाश्वत नियमों में विश्वास करो, तभी मैं तुम्हारी सहायता करूंगा और तुम भविष्य की ओर से निश्चिन्त व आश्वस्त हो सकोगे, उसमें यकीन कर सकोगे|

42. और जब तुम्हारी आस्था प्रेम में विकसित हो जाएगी, प्रेम होगा मुझसे, अपने करीबी से और खुद से, परंतु खुद से सबसे अंत में, तो यह यकीन वास्तविकता में बदल जाएगा|

43. तुम लोगों ने ईसा के इस आदेश को बिलकुल उलट-पुलट दिया है: “तू अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम रख” – तुमने इसका मतलब यह निकाल लिया है कि पहले अपने से प्रेम रखो, फिर बाक़ी सब से| गलत है यह!

44. पहले अपने पड़ोसी यानी अपने करीबी से, अपने निकटजन से प्रेम रखो, फिर अपने से| यही है प्रमुख स्थापना, प्रमुख मान्यता: सबसे पहले अपने से नहीं, अपने करीबी से| लेकिन तुम लोगों की चेतना में तो क्या बात बैठी हुई है? पहले खुद से!

45. इसीलिए तुम बदी में, विकारों में पड़े जी रहे हो, क्योंकि खुद का ही ख्याल है पहले|

46. जब पहले अपना ख्याल होता है तो लोभ का कोई अंत नहीं होता, विकारों की कोई सीमा नहीं होती, इसीलिए ऐसे इंसान के इर्द-गिर्द जो हैं उन्हें कुछ नहीं मिलता| यह मेरे नियमों के अनुसार नहीं है, ईश्वर को कबूल नहीं है|

47. अपने लिए मनुष्य कोई सीमा नहीं जानता, अपने से प्रेम में, अपनी ज़रूरतों की भूख मिटाने में वह रुक नहीं पाता|

48. उसे अपने करीबी का कोई ख्याल नहीं आता, वह यह ख्याल आने ही नहीं देना चाहता, अपने निकटजन के बारे में वह कुछ जानना ही नहीं चाहता – वह तो बस अपनी हविश पूरी करने में लगा रहता है|

49. यह प्रक्रिया तो चिरंतन है, इसीलिए मनुष्य के विकार भी चिरंतन हैं, सदा बने रहने वाले हैं, और तुम्हारे लोक की व्यवस्था भी, उसका नाम चाहे कुछ भी हो, अन्यायपूर्ण है|

50. पूंजीवाद हो या समाजवाद – सभी वाद निरर्थक हैं|

51. मेरे नियमों, मेरी लोक संरचना से अधिक उचित कुछ नहीं है|

52. जब तक तुम “अपने से अपने पड़ोसी के समान प्रेम” रखते हो, तब तक कोई व्यवस्था नहीं सोच पाओगे|

53. करते हो अपने से प्रेम, इसीलिए पाते हो वह समाज जिससे अधिक कुरूप, अधिक अन्यायपूर्ण और कुछ नहीं है|

54. नाम कुछ भी देते रहो, खाका कोई भी अपनाते रहो|

55. मेरी सहायता के बिना, मेरे शाश्वत ज्ञान के बिना, मेरी लोक व्यवस्था के बिना लोगों ने न कभी सुख पाया है, न पाएंगे, भले ही देखते हैं सपना सदा उसका|...

Диктовка от 18.10.04

1. ...Напомним Основы Религии Моей, с упоминания четырёх основных краеугольных камней Моего Мироустройства и Пирамиды власти: Вера, Любовь, Надежда и Мудрость.

2. Ничего больше не нужно в постижении Вечных Знаний, нужно только знать, что в Основе всех действий Вера – Вера в Господа, Вера в Дела Мои, Вера в Систему Мироустройства Моего, Вера в предназначение своё здесь, на Земле, и, самое главное, Вера в Вечность Моего Мироустройства.

3. Необходимо развить представление о Вере, раз уж ходите в церковь, Дом Мой, а не о пустых религиозных традициях. Действительно, развить представление о Вере, о Мире Моём, о подчинении всего и вся Моим Законам, и особенно вам, кто был послан на Землю для совершенствования своей Личности.

4. Это совершенствование тоже имеет свою цель, не ради же знакомства с системой Моих Знаний Вечных вы здесь!

5. Ваше совершенствование – это ступени Знаний до уровня подобия Моего, когда Я смогу доверить вам, Людям-Богам, владычествовать на Земле и управлять всем и вся на ней.

6. Вот задача, которую все должны понять и принять.

7. Говорить надо не о Религии, а о задачах самого человека, которые Я поставил перед ним на века.

8. Необходимо просто объяснить: если не хочешь быть человеком-зверем, а род твой стадом, надо развиваться, но развиваться нужно не в постижении знаний земных, то есть человеческих, а Знаний Вечных, Знаний Моих.

9. Я много дал для этого Откровений, Заветов. Они все Вечны, но воспринимаются современными людьми, как церковные догмы, и поэтому Знания эти Вечные – пища духовная – достаются только избранным, церковникам и не попадают к людям.

10. Да, резко изменился человек и знаний требует новых, а если и старых, то в “современной упаковке”, и поэтому Я шлю эти Откровения через слышащих Меня – тех, кто из среды людской не показал себя связанным с Церковью и с обучением в церковных школах и Академиях.

11. Мне как раз нужны обычные, по понятиям вашим, люди из среды науки, бизнеса, культуры, которые своим поведением не выделялись бы из толпы, но которым люди бы поверили и пошли за ними, и услышали Голос Мой через них.

12. И люди эти, слышащие Меня, должны рассказать обо Мне, о своих способностях общаться со Мной, о триединстве Мира, о Вере, о Законах Моих Вечных и о пути людей, единственном и неповторимом.

13. Необходимо через слышащих Меня, через Откровения Мои дать свободу выбора широкому кругу людей, которые ждут искорки Божьей и Надежды от Меня в этом Мире беззакония, порока и безысходности.

14. Причём слова этих людей – Мои Слова – будут восприняты с радостью и Надеждой, потому что устали люди от болтовни политиков, от шарлатанства их, обмана и вранья.

15. Люди ждут простые слова из уст простого человека – человека-бессребреника, но человека, общающегося с Богом не в силу способностей или магических начал (таких много), а по выбору Моему.

16. Я выбираю людей таких по Своим меркам. Они не сверхчеловеки, а обычные люди с пороками и грехами обычных людей, но стремящиеся к Свету Моему и способные понять и увидеть этот Свет Вечных Знаний.

17. Люди обычные, но с развитой способностью слышать Меня и поступать по совету Моему, что есть всегда успех и всегда уверенность в правильности поступка. Это очень важно.

18. Все хотят счастья себе, счастья детям своим, счастья обществу своему. Но это – только Надежда.

19. Но, чтобы Надежда стала реальностью, чтобы мысли эти хорошие материализовались, нужно слушать Меня и подчиняться Законам Моим Вечным.

20. Не нужно ничего придумывать сверхъестественного, нужно одно – Верить в устройство Мира по Моим Законам Вечным, принять Их и подчиняться Им.

21. Даже если верить трудно, то, видя безысходность ситуации (а Я ещё и нагнетаю), нужно хотя бы принять Мои Законы, как Основные и Справедливые.

22. Если нет Веры, нужно принять, как догму, Мои Законы, единые для человека, общества, для родов и для Земли; а если принять, Вера придёт.

23. Всё развитие человечества, все разрушенные империи, все “империи зла” подтверждают простой вывод: ничто не вечно, всё порочно, всё бессмысленно, если нет Моей Основы.

24. Картина простая: что бы ни делали люди и какой прогресс ни казался бы достижением или путём развития общества, всё есть тупик и разрушение.

25. За тысячелетия люди сами не смогли и никогда не смогут создать реально справедливое общество, общество праведных людей.

26. Справедливость и Вечность – это Мои Понятия, заложенные в Вечных Писаниях. Ну не хотите читать, ну не хотите познавать их – горе вам! Путь ваш один – к разрушению.

27. К сожалению, церковники, тоже каста богатых людей, не хотят выпускать Знания Мои из рук своих, живут и кормятся этим. Невыгодно этим людям отдавать, то есть действительно раздавать Знания Мои людям. На что жить будут?

28. Вот и получилось, что в Домах Моих поселились люди, не исполняющие своих задач по раздаче “Хлеба насущного Знаний” всем страждущим, а живущие, и неплохо живущие, во власти и в Доме Моём, а вот просьбы Хозяина Дома не исполняют.

29. Сын Мой уже изгонял книжников и фарисеев из Дома Моего. Наступило время давать Знание Моё не через них, а через обычных людей, понятных толпе, но слышащих Меня.

30. Главное, что люди эти из толпы. И если один или двое из толпы знают многое, общаясь со Мной и слыша Меня, толпа начнёт интересоваться и примерять на себя эту “одежду Знаний”: “если этот из толпы может, совсем не у власти и такой же, похожий на всех, то почему я, тоже из толпы, не смогу?”

31. Нужно показать, что все могут, только в зависимости от уровня Знаний, достигнутых в предыдущих жизнях.

32. Задача – дать Законы Мои, Религию Мою для всех, и только после этого люди вернутся к Знаниям Моим, Вечным Писаниям и получат счастье для себя, для детей и для рода своего.

33. Вывод очень простой: Верь Творцу. Это Он – залог счастья, только от Него счастье и есть.

34. Никто не поможет бескорыстно, никто не даст “Хлеба насущного Знаний” – только Он, Хозяин, Владыка Всего и Вся.

35. Это ведь совсем не трудно – поверить или в худшем случае принять на Веру Законы Мои Вечные и устройство Мира по Моим Законам.

36. А вот поверив или приняв на Веру, необходимо подчиниться Им и исполнять Их.

37. И вот если неимущее большинство примет это как основу жизни, Я помогу сделать справедливое общество, несмотря на сопротивление меньшинства.

38. Всё в Моих Силах, Я всё могу поменять.

39. Стихия – Мои руки и Мои Знамения вам, Я всё могу и построить, и разрушить.

40. Неужели непонятно, что всё в Моих руках?

41. Нужно подчиниться Мне, поверить в Моё существование, поверить в Законы Мои Вечные, вот тогда Я помогу и дам уверенность в завтрашнем дне.

42. Уверенность станет реальностью, если Вера ваша перерастёт в Любовь ко Мне, к ближнему своему и к себе, но к себе – в последнюю очередь.

43. А то ведь перевернули завет Христа “Люби ближнего своего, как самого себя” – поняли это так, что любить надо прежде себя, а потом всех остальных. Неправильно!

44. Нужно любить ближнего своего, а потом себя. Вот главный тезис: не себя в первую очередь, а окружение своё. Но ведь как в сознании укрепилось? Сначала – себя!

45. Вот почему и живёте в пороках, потому что сначала – себя.

46. А когда сначала для себя, конца нет алчности, нет предела порока, вот почему окружению такого человека ничего и не достаётся. Не по-Божески это, не по Моим Законам.

47. Нет у человека предела для себя, не может он остановиться в любви к себе, в удовлетворении своих потребностей.

48. Не помнит и не хочет помнить о близких своих, ничего не хочет знать о ближнем своём, пока набивает он брюхо своё.

49. А поскольку такой процесс вечен, то и пороки человеческие вечны, и вечно несправедливое устройство Мира вашего, как его ни подавай.

50. Хоть капитализм, хоть социализм – все “измы” бесполезны.

51. Нет ничего правильнее, чем Мои Законы, чем Моё построение Мира.

52. Не можете вы ничего придумать, пока “любите себя, как ближнего своего”.

53. Раз себя, вот и получайте общество, уродливее которого нет, несправедливее которого нет.

54. И это независимо ни от названий, ни от парадигм.

55. Без Моей Помощи, без Моих Знаний Вечных, без Моего Мироустройства не было и не будет счастья людям, о котором они так мечтают...